आज भी लैपटॉप पर काम करता है, खेत में कस्सी चलाते हैं 102 साल के ये पूर्व विधायक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज भी लैपटॉप पर काम करता है, खेत में कस्सी चलाते हैं 102 साल के ये पूर्व विधायक


उम्र 103 बरस। दिनचर्या: सुबह जल्दी उठना। दैनिक क्रियाओं से निवृत होकर दूध पीना। बिना चश्मे के अखबार पढऩा और रेडियो सुनना। छाछ पीना, दही खाना। दिन के समय खेत में एक चक्कर लगाना। सब्जियों में खुरपी से खरपतवार साफ करना। यह सहज एवं सरल जीवनशैली है सिरसा जिला के डबवाली उपमंडल के गांव सकत्ताखेड़ा के सहीराम बिश्रोई की। 102 बरस के हो चुके सहीराम वैसे भी कोई साधारण शख्स नहीं है। किसी जमाने में वकालत करते थे। 1957 में अबोहर से जनसंघ की टिकट पर विधायक चुने गए। हिंदी आंदोलन में शिरकत की।

ईमानदारी से राजनीति की। सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। वे देश के सबसे उम्रदराज विधायक हैं और आज भी खेतीबाड़ी करते हैं। प्रकृति से उनका खासा लगाव है। सहीराम बिश्नोई का जन्म 12 जनवरी 1922 को संयुक्त भारत के भावलनगर रियासत के गांव तालिया में हुआ था। उनका परिवार काफी समृद्ध था और उनके परिवार के पास करीब 5 हजार बीघा जमीन थी।

उनके परिवार के नवाब परिवारों के साथ भी तालुकात थे। उस जमाने में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं का अभाव था। इन सबके बावजूद अपने घर से मीलों दूर रहकर सहीराम बिश्रोई ने उच्च शिक्षा प्राप्त की। बहावलपुर जिला के भावलनगर से उन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद फिरोजपुर जिला के मोगा के डी.एम. कालेज से ग्रेजुएशन किया। बाद में लाहौर के लॉ कालेज में वकालत में एडमिशन ले लिया। 1947 में विभाजन के वक्त परिवार संयुक्त पंजाब के डबवाली इलाके के गांव सकत्ताखेड़ा में आकर बस गया।

शिमला से उन्होंने अपनी वकालत की डिग्री पूरी की। राजनीति के साथ-साथ उनकी समाजसेवा में भी गहन रूचि रही। इसके अलावा वे वॉलीबाल और फुटबाल के भी अच्छे खिलाड़ी रहे। वर्ष 1952 में उन्होंने अबोहर विधानसभा सीट से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 1957 में भारतीय जनसंघ की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्होंने कांग्रेस के ख्यालीराम को लगभग 5,724 वोटो के अंतर से पराजित किया। बिश्नोई ने 1958 में हिंदी आंदोलन में भी हिस्सा लिया और कई बार जेल गए। हरियाणा सरकार ने उन्हें हिंदी आंदोलन सेनानी सम्मान देकर सम्मानित किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान लिया था आशीर्वाद


विशेष बात यह है कि 18 फरवरी 2022 को पंजाब के अबोहर में भाजपा की ओर से एक चुनावी रैली रखी गई। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। इस दौरान मंच पर कुछ केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्मीदवार मौजूद थे। 1957 में अबोहर से जनसंघ के विधायक रहे सही राम बिश्रोई को मंच पर बुलाया गया। मंच पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे आशीर्वाद लिया। पिछले साल उनके जन्मदिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उन्हें फोन करके बधाई दी थी। अबोहर के मशहूर बिश्रोई मंदिर सहित बिश्नोई समाज के मुख्य मुकाम धाम को कब्जा मुक्त करवाना एवं वर्तमान स्वरूप की नींव रखना उनके संघर्ष से ्रसंपन्न हुआ है। इतना ही नहीं अबोहर के बिश्रोई मंदिर को कब्जा मुक्त करवाने के लिए उन्होंने अपने रिश्तेदारों के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था। उनकी ईमानदार शैली और शालीनता एवं नशा एवं कुरीति मुक्त जीवन को बिश्नोई समाज ही नहीं सभी समाज के लोग प्रेरणा के तौर पर अपनाते हैं।


सादा भोजन है सेहत का राज


सही राम बिश्रोई के पौत्र उमेद सिंह बिश्रोई बताते हैं कि उनके दादा रोजाना सुबह जल्दी उठते हैं। पूजा-पाठ के बाद वे सुबह दूध पीते हैं। साधारण भोजन करते हैं। 102 बरस की उम्र में भी उन्हें साफ नजर आता है और चश्मा नहीं लगा है। सुबह अखबार अवश्य पढ़ते हैं। ठंड के मौसम में सब्जी, रोटी, दाल लेते हैं। अगर मौसम साफ हो तो दही खा लेते हैं और छाछ पीते हैं। उमेद ने बताया कि उनके दादा एक बार खेत का चक्कर जरूर लगाते हैं। खेत में सब्जियों वगैरह में खुरपी भी चलाते हैं। गांव सकत्ताखेड़ा में एक ढाणी में रहते हैं। एक रोचक बात यह भी है कि जहां पर सही राम बिश्रोई के खेत की सीमा समाप्त होती है, वहां से पंजाब के श्रीमुक्तसर जिला की सीमा श्ुरू हो जाती है। परिवार में दो बेटे, एक बहू एवं एक पौता है। करीब पांच दशक पहले ही सियासत से किनारा करने वाले सहीराम बिश्रोई का परिवार अब खेतीबाड़ी से जुड़ा हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Oppo Pad 3 Pro

OPPO Pad 3 Pro டேப்லெட் 9510mAh பேட்டரி, 12GB RAM உடன் வெளியிடப்பட்டது, சிறந்த அம்சங்களுடன் மிகவும் மலிவானது

Oppo சமீபத்தில் அதன் புதிய உயர்தர டேப்லெட், Oppo Pad 3 Proவை அறிமுகப்படுத்தியுள்ளது. “Pro” எனும் பெயர் இதன் உயர்தர செயல்திறன் மற்றும் அம்சங்களை குறிக்கின்றது. அதன் முக்கியமான தொழில்நுட்ப விவரங்களை விரிவாக பார்ப்போம். WhatsApp Group Join Now…

The Lawrence Bishnoi Case : राजस्थान में इस बिश्नोई की ये प्रेरणादायक कहानी सुनकर रह जाएंगे आप हैरान

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now वन्यजीवों को बचाने की लगन राजस्थान के लक्सर गांव के अनिल बिश्नोई ने अपने जीवन को वन्यजीव संरक्षण के लिए समर्पित कर…

हरियाणा में 20 साल से शामलात जमीन पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, विधेयक को मंजूरी

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now हरियाणा में 20 साल से शामलात जमीन पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, विधेयक को मंजूरी चंडीगढ़: हरियाणा…

Chanakya Niti : अगर पत्नी में है ये गुण तो रिश्ते में कभी नहीं आएगा तीसरा

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now चाणक्य नीति में जीवन, राजनीति, समाज और रिश्तों के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को समझाया गया है। आचार्य चाणक्य ने पति-पत्नी के संबंधों…

अक्षरा सिंह ने अल्लू अर्जुन के साथ ‘सामी सामी’ गाने पर किया जमकर डांस, रश्मिका मंदाना संग भी आईं नजर

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में ‘सामी सामी’ गाने पर अल्लू अर्जुन के साथ शानदार डांस परफॉर्मेंस दी है। यह…

Love Horoscope 19 November 2024: आज पार्टनर से खूबसूरत सरप्राइज के लिए तैयार हो जाएं ये राशियां, पढ़ें आज का लव राशिफल

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now मेष (Aries) आज का दिन रोमांटिक रहेगा। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर सिंगल हैं, तो किसी खास से…

टैरो राशिफल, 19 नवंबर 2024 : सुनफा योग से वृषभ, कर्क समेत 6 राशियों लोगों पर मेहरबान रहेंगी महालक्ष्मी, बनेंगे धनवान, जानें टैरो राशिफल

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now टैरो राशिफल, 19 नवंबर 2024: आज का दिन सुनफा योग बनने के कारण कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। महालक्ष्मी की…

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2024 : सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को मिल रहा दुरुधरा योग का फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now आज का राशिफल – 19 नवंबर 2024 आज का दिन सभी राशियों के लिए विशेष है। चलिए देखते हैं सिंह, कन्या, वृश्चिक…

CET पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी 9,000 रुपये मासिक मानदेय

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now हरियाणा विधानसभा का सत्र सोमवार को गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन गवर्नर ने कई…

HKRN NEW POST – HKRN के तहत हरियाणा सरकार Teaching & Non Teaching पद पर भर्ती आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने  शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर बंपर भर्तियों की घोषणा की है। अगर आप हरियाणा में सरकारी नौकरी की…

HKRN JOB UPDATE – यह काम करके लग जाओगे हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी, फटाफट पढे

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now हरियाणा प्रदेश के युवाओं के लिए एक और शानदार मौका सामने आया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कई महत्वपूर्ण…

दिन में अखबार बेचता था और रात को उसी अखबार पर सोता था राजस्थान का यह मुख्यमंत्री

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now दिन में  अखबार बेचता था और रात को उसी अखबार पर सोता था राजस्थान का यह मुख्यमंत्री-राजस्थान को वो सीएम जो एक साथ दो…

Pm awas yojana Urban 2.0 apply: प्रधानमंत्री आवास योजना 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू | pm awas yojana online apply 2024 Form

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन 2.0 के तहत, शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए नए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। यदि…

Leave a Comment