दिन में अखबार बेचता था और रात को उसी अखबार पर सोता था राजस्थान का यह मुख्यमंत्री

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिन में  अखबार बेचता था और रात को उसी अखबार पर सोता था राजस्थान का यह मुख्यमंत्री
-राजस्थान को वो सीएम जो एक साथ दो सीटों से हारा चुनाव


राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में राज्य की राजनीति में हलचल तेज है। सियासी शतरंज सज चुकी है और मोहरे बिछाए जा रहे हैं। शह-मात का खेल जारी है। 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में सियासत का मिजाज अनूठा है। यहां की राजनीति के पन्ने दिलचस्प किस्सों से अटे पड़े हैं। राजनीति डॉट कॉम हम विशेष सीरिज राजस्थान के सियासी किस्सों-कहानियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इसी कड़ी में आज आपको बताएंगे जयनारायण व्यास से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा। वे दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। हालांकि इस दौरान बीच में कुछ समय के लिए टीका राम पालीवाल मुख्यमंत्री रहे।\


जयनारायण व्यास का जन्म 18 फरवरी, 1899 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। व्यास जी की पत्नी का नाम श्रीमती गौरजा देवी व्यास था। इनकी चार संतानें हैं, जिनमें एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उस समय देश दासता की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। जयनारायण व्यास राजस्थान के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक थे। वे ऐसे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने सबसे पहले सामन्तशाही के खिलाफ आवाज़ उठाई और ‘जागीरदारी प्रथा’ की समाप्ति के साथ रियासतों में उत्तरदायी शासन की स्थापना पर बल दिया।

वे जवाहरलाल नेहरू के करीबी नेताओ में से थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय व्यास जी जेल में रहे। 1933 में जेल से रिहा होने के बाद व्यास ने अखिल भारतीय देशी राज्य प्रजा परिषद का गठन किया। नेहरू को इसका अध्यक्ष बनाया गया और जयनारायण ने सचिव का काम संभाला। अब उनकी गतिविधियों का केंद्र जोधपुर की जगह मुंबई हो गया. यहीं पर उन्होंने ‘अखंड भारत’ नाम का अखबार शुरू किया। यह दौर मुफलिसी का था। व्यास जी दिन में अखबार बेचते और रात को उसी अखबार को बिस्तर बनाकर सोते। खैर देश आजाद हुआ और पंडित जवाहर लाल नेहरु ने व्यास जी को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद उनके दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की कहानी बड़ी राचेक है। राजस्थान में पहला आम चुनाव साल 1952 में हुआ, तब व्यास जी राज्य के मुख्यमंत्री थे।

पहला आम चुनाव पोस्टल बैलेट से हुआ था इसलिए नतीजे आने में कई दिन लग रहे थे। जब नतीजे आने का क्रम जारी था तब जयनारायण व्यास अपने खास नेता मित्रों माणिक्यलाल वर्मा, मथुरादास माथुर और रामकरण जोशी के साथ बैठकर रिजल्ट्स का हिसाब-किताब ले रहे थे। जयनारायण व्यास ने दो जगह से चुनाव लड़ा – जालौर-ए और जोधपुर शहर-बी। व्यास जी अपने राजनैतिक मित्रो के साथ चर्चा कर रहे थे तभी उनके सचिव वहां आए और बोले- दो खबर हैं। एक अच्छी एक बुरी। अच्छी ये कि पार्टी 160 में से 82 सीटों पर चुनाव जीत गई है। और बूरी खबर यह है कि व्यासजी दोनों जगह से चुनाव हार गए हैं। यह खबर सुनते ही कमरे में सन्नाटा हो गया।

वहां बैठे लोगों के लिए कांग्रेस जीत की खुशी से ज्यादा व्यास की हार का दुख था। क्योंकि व्यास जी के करीबी नेताओं ने सालभर पहले हीरालाल शास्त्री को हटवाकर जयनारायण व्यास को सीएम बनवाया था। अब उन्हें लगा कि व्यास जी की हार के साथ उनका भी करियर खतरे में आ गया हैं। व्यास जी की हार के बाद उनके करीबी और डिप्टी टीका राम पालीवाल को मुख्यमंत्री बना दिया। टीका राम पालीवाल 3 मार्च से 31 अक्टूबर 1952 तक मुख्यमंत्री रहे। उनके करीबी के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान होने से व्यास जी का कैम्प हावी हो गया और व्यास जी को वापस लाने की कवायद शुरू हुई।

उन्हें वापस लाने के लिए किशनगढ़ से विधायक चांदमल मेहता ने इस्तीफा देते हुए जयनारायण व्यास को वहां से उपचुनाव लडऩे का न्योता दिया। व्यास उपचुनाव में जीते और पुन: मुख्यमंत्री पद पर विराजमान हुए। उन्होंने टीका राम पालीवाल को पुन: उप मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान कर दिया। व्यास जी के करीबियों को पालीवाल को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर नाराजगी हो गई और उन्होंने व्यास जी को निपटाने की सोची। करीबियों में माणिक्य लाल वर्मा और मथुरा दास माथुर ने व्यास जी को छोड़ 38 वर्षीय मोहन लाल सुखाङिया का साथ कर लिया। राज्य में राजनीतिक विवाद बढ़ा और इसका पहला वार माणिक्य-मथुरा द्वारा राज्यसभा चुनाव में किया। माणिक्य लाल वर्मा और मथुरा दास के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के विधायकों के एक ग्रुप ने कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार को वोट कर दिया। उस पर व्यास ने पलटवार किया और 22 विपक्षी विधायकों को कांग्रेस में ले आए।

प्रांत मे बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए भारतीय कांग्रेस के महासचिव बलवंत राय मेहता को पर्यवेक्षक बनाकर नेहरु जी ने जयपुर भेजा। उन्होंने विधायकों की राय जानने के लिए वोटिंग करायी। और व्यासजी उस वोटिंग में मोहन लाल सुखाङिया से हार गए और उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। शायद ही राजस्थान में इससे बड़ा कोई राजनैतिक विवाद हुआ हो किसी को बनाने और बिगाडऩे के लिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Oppo Pad 3 Pro

OPPO Pad 3 Pro டேப்லெட் 9510mAh பேட்டரி, 12GB RAM உடன் வெளியிடப்பட்டது, சிறந்த அம்சங்களுடன் மிகவும் மலிவானது

Oppo சமீபத்தில் அதன் புதிய உயர்தர டேப்லெட், Oppo Pad 3 Proவை அறிமுகப்படுத்தியுள்ளது. “Pro” எனும் பெயர் இதன் உயர்தர செயல்திறன் மற்றும் அம்சங்களை குறிக்கின்றது. அதன் முக்கியமான தொழில்நுட்ப விவரங்களை விரிவாக பார்ப்போம். WhatsApp Group Join Now…

The Lawrence Bishnoi Case : राजस्थान में इस बिश्नोई की ये प्रेरणादायक कहानी सुनकर रह जाएंगे आप हैरान

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now वन्यजीवों को बचाने की लगन राजस्थान के लक्सर गांव के अनिल बिश्नोई ने अपने जीवन को वन्यजीव संरक्षण के लिए समर्पित कर…

हरियाणा में 20 साल से शामलात जमीन पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, विधेयक को मंजूरी

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now हरियाणा में 20 साल से शामलात जमीन पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, विधेयक को मंजूरी चंडीगढ़: हरियाणा…

Chanakya Niti : अगर पत्नी में है ये गुण तो रिश्ते में कभी नहीं आएगा तीसरा

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now चाणक्य नीति में जीवन, राजनीति, समाज और रिश्तों के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को समझाया गया है। आचार्य चाणक्य ने पति-पत्नी के संबंधों…

अक्षरा सिंह ने अल्लू अर्जुन के साथ ‘सामी सामी’ गाने पर किया जमकर डांस, रश्मिका मंदाना संग भी आईं नजर

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में ‘सामी सामी’ गाने पर अल्लू अर्जुन के साथ शानदार डांस परफॉर्मेंस दी है। यह…

Love Horoscope 19 November 2024: आज पार्टनर से खूबसूरत सरप्राइज के लिए तैयार हो जाएं ये राशियां, पढ़ें आज का लव राशिफल

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now मेष (Aries) आज का दिन रोमांटिक रहेगा। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर सिंगल हैं, तो किसी खास से…

टैरो राशिफल, 19 नवंबर 2024 : सुनफा योग से वृषभ, कर्क समेत 6 राशियों लोगों पर मेहरबान रहेंगी महालक्ष्मी, बनेंगे धनवान, जानें टैरो राशिफल

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now टैरो राशिफल, 19 नवंबर 2024: आज का दिन सुनफा योग बनने के कारण कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। महालक्ष्मी की…

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2024 : सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को मिल रहा दुरुधरा योग का फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now आज का राशिफल – 19 नवंबर 2024 आज का दिन सभी राशियों के लिए विशेष है। चलिए देखते हैं सिंह, कन्या, वृश्चिक…

CET पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी 9,000 रुपये मासिक मानदेय

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now हरियाणा विधानसभा का सत्र सोमवार को गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन गवर्नर ने कई…

HKRN NEW POST – HKRN के तहत हरियाणा सरकार Teaching & Non Teaching पद पर भर्ती आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने  शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर बंपर भर्तियों की घोषणा की है। अगर आप हरियाणा में सरकारी नौकरी की…

HKRN JOB UPDATE – यह काम करके लग जाओगे हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी, फटाफट पढे

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now हरियाणा प्रदेश के युवाओं के लिए एक और शानदार मौका सामने आया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कई महत्वपूर्ण…

Pm awas yojana Urban 2.0 apply: प्रधानमंत्री आवास योजना 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू | pm awas yojana online apply 2024 Form

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन 2.0 के तहत, शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए नए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। यदि…

HKRN NEW POST – हरियाणा सरकार ने HKRN के तहत निकाली ये भर्तियां, फटाफट करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now Telegram Group Join Now हरियाणा सरकार की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत HKRN (Haryana Kaushal Rozgar Nigam) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती उन…

Leave a Comment