2025 को लेकर जो रिटेंशन की आखिरी तारीख है, वह 31 अक्टूबर है। इस बीच, टीमें किन खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली हैं, इसकी लिस्ट पहले से ही तैयार हो चुकी है। टीमें गहन मंथन के बाद अब किन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी और किसको रिलीज करेगी, इस पर तैयार हो चुकी हैं। आज हम इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के बारे में आपको बताएंगे कि मुंबई इंडियंस की टीम किन खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली है।
सबसे पहले आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या, जो कि कप्तान हैं, उन्हें मुंबई इंडियंस रिटेन करने वाली है। हार्दिक पांड्या को ₹1 करोड़ वाली रिटेंशन में शामिल किया जाएगा। इसके बाद, जसप्रीत बुमरा का नाम आता है। बुमरा इस टीम का अहम हिस्सा हैं और उन्हें भी रिटेन किया जाएगा।
नंबर तीन पर रोहित शर्मा को रिटेन किया जा सकता है। रोहित शर्मा की रिटेंशन को लेकर कई कयास थे, लेकिन उन्हें टीम में बनाए रखा जाएगा। इसके बाद, सूर्यकुमार यादव को रिटेन करने की संभावना है। आखिरी नाम जो कि ईशान किशन का माना जा रहा है, उन्हें भी रिटेन किया जा सकता है।
कुछ सूत्रों के अनुसार, नेहाल बडेरा को भी रिटेन करने की चर्चा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस की टीम किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी और 31 तारीख को जारी होने वाली सूची में किन-किन खिलाड़ियों का नाम होगा। आप हमें कमेंट सेक्शन में बताइए कि मुंबई इंडियंस की टीम किन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी।