करनाल में आयोजित द्वितीय महाभारत सर्किट सम्मेलन के बाद सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों में महाभारत काल से जुड़े ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों का विकास होगा।
डॉ. शर्मा ने कहा कि जिस तरह वृंदावन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आना – जाना लगा रहता है, उसी तरह धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व पर्यटकों के आगमन को लेकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगीं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में और बेहतर तरीके से योजना बनाकर पर्यटन स्थलों को सुविधाजनक बनाया जाएगा।