ऐलनाबाद में इसलिए इकठ्ठे हुए भाजपाई
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अपने आप को और अधिक मजबूत बनाने के लिए देशभर में सदस्यता अभियान शुरू किया है। इसी के तहत स्थानीय नोहर रोड पर स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में बने किसान विश्रामगृह में भारतीय जनता पार्टी के ऐलनाबाद और पोहड़का मंडल के बूथ अध्यक्षों की आज एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के ऐलनाबाद विधानसभा के संयोजक अमीरचंद मेहता ने की।
बैठक में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनको बुके भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर बधाई दी। वही उनसे आग्रह किया कि वे घर घर जाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी पार्टी के इस सदस्यता अभियान में एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी आगामी वर्षों में अपनी सरकार बनाएगी।
बैठक में भाजपा के ऐलनाबाद मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल तलवाडिया, पोहड़का मंडल अध्यक्ष मनजीत धालीवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रवि लढा, जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नत्थूराम वर्मा, जिला सचिव प्रताप सोलंकी, जिला मीडिया सह प्रभारी सुभाष चौहान, युवा मोर्चा के अध्यक्ष महिवाल शर्मा, मंडल महामंत्री दिनेश गोदारा व राजीव वधवा, रामलाल मेहता, शमिंद्र कंबोज, भूराराम डूडी, मनोज चोटिया, रोहित मेहता, भूषण गिजवानी, पूर्व सरपंच विजय नूनीवाल, पूर्व सरपंच गौरीशंकर मन्डा, राधेश्याम छापोला, जयचंद ब्यावत, गणेश चांवरिया, संजय सारस्वत, अनिल कांडा, जितेंद्र शर्मा, भंवरलाल सिकरिया, हंसराज नीमला, केवलकृष्ण डोडा, मदन गोदारा, गोविंद टांटिया, रामकिशन कम्बोज, रामप्रताप थेपडा, मनोज टेलटिया, सुशील बेनीवाल सहित अन्य कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।