कल तडक़े 4 बजे सडक़ों पर उतरेगी ‘बड़ी फौज’
शहर में जहां-तहां विचरण कर रहे पशुओं को पकडऩे के लिए नगरपरिषद की ओर से कल शुक्रवार को शहर में बड़े व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में अब तक नगरपरिषद व पशु पकड़ो ठेकेदार के कारिंदे ही भाग लेते थे, पर इस बार अन्य विभागों की टीम भी पशुओं को पकडऩे में लगाई जाएगी।
डीएमसी की अगुवाई में चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस के साथ साथ फायर बिग्रेड, एबुलेंस व पशुपालन विभाग के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। नगरपरिषद के जुझारू सैनेटरी इंस्पेक्टर पवन कम्बोज ने बताया कि इस अभियान में उक्त विभागों के करीब 400 कर्मचारी भाग लेंगे।
कर्मचारियों की अलग अलग टीमें शहर के अलग अलग एरिया में जाकर पशुओं को पकडक़र इन्हेें गौशाला व नंदीशाला में पहुंचाने का काम करेगी। पशु पकड़ो अभियान का शुभारंभ शुक्रवार तडक़े 4 बजे से होगा। अभियान के सुचारू संचालन को लेकर नगरपरिषद की सफाई शाखा में आज अधिकारियों ने बैठक कर रणनीति तैयार की।